home page

ठाणे में पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 21 जुलाई (हि.स.)। ठाणे जिले के बदलापुर में बीती रात साड़ी को लेकर हुए मामूली झगड़े में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। बदलापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ठाणे जिले के बदलापुर में स्थित शिरगांव में हरेराम सिंह पत्नी सुनीता देवी और अपनी छह साल की बेटी के साथ रहता था। हरेराम लकवा से पीड़ित था और हमेशा बेड पर ही रहता था। मंगलवार को देर रात सुनीता ने हरेराम से साड़ी की मांग करना शुरु कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसके बाद सुनीता ने हरेराम के सिर पर कुकर से वार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हरेराम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपित सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या सिर्फ साड़ी की वजह से हुई या कोई और वजह थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव