home page

नवी मुंबई में 13.5 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 27 फरवरी (हि.स.)। नवी मुंबई के वाशी इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 13.5 करोड़ रुपये का 13 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की जांच जारी है।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वाशी इलाके में मादक पदार्थ की बिक्री के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया था। इन तीनों के सामान की तलाशी के दौरान 13 किलो मादक पदार्थ मिला। इसके बाद मादक पदार्थ जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दो पुणे के हैं, जबकि एक उल्हासनगर का है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव