home page

2030 तक महाराष्ट्र बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, अभी 660 अरब डॉलर पर: फडणवीस

 | 

मुंबई, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की बन जाएगी। उन्होंने राज्य के विकास और आर्थिक प्रगति पर भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को मुंबई में राइजिंग भारत समिति में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को देश की पहली ग्लोबल ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का निर्णय 2015 में लिया गया था, अब राज्य की अर्थव्यवस्था 660 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। निवेशकों का कहना है कि महाराष्ट्र के निवेशकों से आगे बढऩे की उम्मीद है कि 2030 तक यह 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सीजेपी और कांगे्रस पर हमला करते हुए कहा कि ये हाथ में संविधान लेकर सिर्फ अराजकता फैलाने काम कर रहे हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने देश के लिए सबसे बड़े खतरनाक अराजकता को ही बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हाथ में तो संविधान रखते हैं लेकिन उनके सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल समर्थन दलों के बीच तालमेल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल दलों के साथ समन्वय रखते हुए काम करना जरुरी रहता है । मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह 99 प्रतिशत समन्वय बनाने में सफल रहे हैं। तीनों दल महाराष्ट्र का विकास चाहते हैं। कुछ मुद्दों पर असहमति जरूर होती है लेकिन सरकार मिलकर आगे बढऩे की कोशिश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव