महाराष्ट्र न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी एआई को लीड करेगा : देवेंद्र फडणवीस
मुंबई, २९ मई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि मुंबई की आर्थिक ताकत, टेक्नोलॉजिकल एक्सपर्टीज़, मज़बूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और नई टेक्नोलॉजी अपनाने की तैयारी आने वाले सालों में महाराष्ट्र को न सिर्फ़ भारत में बल्कि दुनिया में भी एआई में लीडर बनाएगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज मुंबई के बीकेसी में 'मुंबई टेक वीक २०२६' का उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एआई सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 'कंप्यूट-एज़-ए-सर्विस' फैसिलिटी बना रही है। इसके ज़रिए एंटरप्रेन्योर्स और रिसर्चर्स को २,००० जीपीयूएस दिए जाएंगे। अगर हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधाएं सस्ती नहीं हैं तो इनोवेशन रुक जाता है। इसलिए, महाराष्ट्र सरकार सीधे इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ पॉलिसी फ्रेमवर्क बना सकती है, लेकिन असली स्टार्टअप इकोसिस्टम फाउंडर्स और एंटरप्रेन्योर्स बनाते हैं। टेक एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का कॉन्सेप्ट सबसे पहले दिसंबर २०२२ में रखा गया था, और उस समय उनके काम में एनर्जी और विजन देखकर मुझे भरोसा था कि यह पहल बड़ी बनेगी। अब हर साल ज्यादा से ज्यादा फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और ग्लोबल कंपनियां महाराष्ट्र से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र लगातार तीन सालों से इन्वेस्टमेंट और स्टार्टअप्स के मामले में देश का लीडिंग स्टेट रहा है।
उन्होंने कहा, टेक्नोलॉजी और एआई के फील्ड में काम करने वालों के लिए यह सबसे अच्छा समय है और महाराष्ट्र काम करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पहले से ही एक मजबूत इकोसिस्टम बन चुका है। महाराष्ट्र के लिए काम करें, भारत के लिए काम करें और दुनिया के लिए इनोवेट करें। राज्य सरकार सिर्फ़ इनक्यूबेशन और एक्सेलरेशन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फंड ऑफ़ फंड्स के ज़रिए इन्वेस्टमेंट सपोर्ट भी दे रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ पार्टनर के तौर पर खड़ी रहने के लिए तैयार है।
इस कार्यक्रम में मुंबई की मेयर रितु तावड़े, मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिड़े, मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एंटरप्रेन्योर, स्टार्टअप फाउंडर, इन्वेस्टर और ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित थे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

