home page

सीजेपी ने हिंगोली जिले से शुरु किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान

 | 

मुंबई, 15 अगस्त (हि.स.)। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संटुक पिंपरी स्थित सरकारी स्कूल से शनिवार को ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरु किया है। इस अभियान का पहला वीडियो दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे छात्राओं से स्कूल की सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

दिपके ने शनिवार को कहा, आज़ादी के 80 साल बाद भी हमारे सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच से इस संबंध में चर्चा हुई है और पंचायत ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, बदलाव तब मुमकिन है, जब हम सब मिलकर काम करें। उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अलग-अलग दलों की सरकारों ने सरकरी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। उन्होंने लोगों से शिक्षा के मुद्दे पर सवाल पूछने और सरकारों से जवाबदेही तय करने की अपील की । उन्होंने ग्रामीण बच्चों के लिए स्कूलों में पीने का पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव