home page

पुणे में इमारत गिरी, 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

 | 

मुंबई, 08 जुलाई (हि.स.)। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के मोर्सी इलाके में बुधवार को दोपहर में इमारत गिरने के बाद कम से कम 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। मदद के लिए नौसेना की टीम को भी बुलाया गया है, जो जल्द घटनास्थल पर पहुंचने वाली है।

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय कुमार सूर्यवंसी ने आज बताया कि मोर्सी में स्थित कचरा डिपो में स्थित इमारत बुधवार को दोपहर में अचानक ढह गई। इस इमारत में कुल २० मजदूर काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया है, जबकि अभी भी मलबे में १५ मजदूर दबे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों का बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव