एमपीएससी आंदोलन के पीछे रोहित पवार को नेतृत्व में आगे लाने की कवायद : नवनाथ बन
मुंबई, 09 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि एमपीएससी आंदोलन विद्यार्थियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार को राजनीतिक नेतृत्व में आगे लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
बन ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में कुछ वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि आंदोलन स्थल पर रोहित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दिन से ही इस आंदोलन की मंशा पर सवाल उठा रही है। उनके मुताबिक, वीडियो में कुछ कार्यकर्ता ‘अपने रोहित दादा को मुख्यमंत्री बनाना है’ कहते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता रोहित पवार के मुख्यमंत्री बनने के सपने को पूरा नहीं होने देगी। राज्य की जनता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ खड़ी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

