home page

भगत सिंह, राजगुरु की तुलना अभिजीत दीपके से नहीं की जा सकती: भाजपा

 | 

मुंबई, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुंबई में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की तुलना किसी भी कीमत पर भगत सिंह, राजगुरु से नहीं की जा सकती। भगत सिंह और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, जबकि दीपके देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन शनिवार को मुंबई में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बांग्लादेश की भाषा बोल रहे हैं। वे नेपाल की भाषा बोल रहे हैं और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे और देश की शान के बीच एक कनेक्शन है। हमें गर्व है कि देश के तिरंगे का इस्तेमाल देश की आज़ादी के लिए किया गया। लेकिन मैं आपको एक उदाहरण देता हूं, जब कसाब मुंबई पर हमला करने आया था। तब जिस बोट पर कसाब आया था। उस बोट पर भी तिरंगा लहरा रहा था। उसने मुंबईकरों पर हमला किया। उनकी जान ले ली। क्या हमें उनका सपोर्ट करना चाहिए?

बन ने कहा कि भाजपा तिरंगे की शान और स्वाभिमान की रक्षा करती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। बान ने आरोप लगाया कि जब इस देश में कांग्रेस की सरकार थी, तो आम आदमी घर पर भी तिरंगा नहीं फहरा पाता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव