home page

एसआईआर पर कांग्रेस दोहरा मापदंड अपना रही है: नवनाथ बन

 | 

मुंबई, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नवनाथ बन ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। बन ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को अपने पुराने रुख पर विचार करना चाहिए।

नवनाथ बन आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाया है । बन ने कहा कि जब केरल में एसआईआर प्रक्रिया चल रही थी, तब कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने इसकी सराहना की थी। ऐसे में केरल में यही प्रक्रिया अच्छी और महाराष्ट्र में खराब कैसे हो सकती है? उन्होंने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए भी कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। बान ने पूछा कि यदि एसआईआर के बाद तमिलनाडु में विपक्षी दल को जीत मिली और केरल में कांग्रेस को सफलता मिली तो चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?

बन ने कहा कि चुनाव आयोग ने दावा किया कि देश के कुल 95 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 82 करोड़ यानी करीब 88 प्रतिशत मतदाताओं की प्रक्रिया पूरी हुई। शेष 13 करोड़ नामों में प्रवासी मतदाता, दोहरे नाम और मृत मतदाताओं के नाम शामिल थे। बन ने दावा किया कि लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि करीब 1.1 करोड़ मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज थे। बन ने कहा कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया है। जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव