home page

उद्धव-राज ठाकरे का मोर्चा ‘गर्जना’ नहीं, ‘गजकर्ण’ मोर्चा: नवनाथ बन

 | 

मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाला जा रहा मोर्चा ‘गर्जना मोर्चा’ नहीं, बल्कि ‘गजकर्ण मोर्चा’ है।

नवनाथ बन गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित कर रहे थे। बन ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल बिहार में नहीं, केरल में भी हुई थी। बिहार में भाजपा जीतती है तो एसआईआर गलत और केरल में विरोधी जीतते हैं तो सही, जबकि हिमाचल में विपक्ष जीतता है तो एसआईआर सही और पश्चिम बंगाल में भाजपा जीतती है तो गलत बताया जाता है। उन्होंने इसे दोहरा मापदंड बताया। बन ने कहा कि राज्यभर से प्रदर्शनकारी मुंबई आएंगे तो पेट्रोल-डीजल, वाहनों और घोड़ों पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। इसके बजाय यही राशि जरूरतमंद किसानों की मदद में लगाई जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव