भिवंडी में फर्नीचर मार्केट में आग से 15 दुकानें जलकर राख, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 19 मार्च (हि.स.)। मुंबई से सटे भिवंडी शहर स्थित भिवंडी-ठाणे रोड पर काशेली खाड़ी के पास एक मशहूर फर्नीचर मार्केट में गुरुवार को अचानक आग लग जाने से 15 दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
भिवंडी नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि काशेली इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट मेंके एक दुकान में शुरुआत में आग लगी थी। फर्नीचर के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी, फोम, कपड़े और केमिकल की वजह से आग तेज़ी से फैल गई और आस-पास की लगभग १५ दुकानों को अपने घेरे में ले लिया। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। आग इतनी भीषण है कि भिवंडी में धुएं का गुबार देखा जा सकता है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

