home page

जब्त किए गए एक्सपायरी सामानों को बेचने वाले १० आरोपितों पर मामला दर्ज

 | 

मुंबई, 17 अक्टूबर (हि.स.)। ठाणे जिले में जब्त किए गए एक्सपायरी सामानों को बेचने वाले १० आरोपितों पर भिवंडी के शांति नगर पुलिस स्टेशन में शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की पुलिस गहन छानबीन कर रही है, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उनकी टीम ने सूबे के कई इलाकों में कार्रवाई कर 48 लाख रुपये का एक्सपायरी सामान जब्त किया था और इसे भिवंडी के गोदाम में रखा था। यह सभी सामान नष्ट किया जाने वाला था। लेकिन एफडीए को पता चला कि जब्त किया गया सामान जिस गोदाम में रखा गया था वहां से गायब हो गया। इसी वजह से आज एफडीए की टीम ने इस मामले को लेकर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकइट और ज़ोमैटो हाइपरप्योर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, साथ ही डिस्पोज़ल एजेंसी चलाने वाले संचालक और स्थानीय सप्लायर को आरोपित बनाया गया है । इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव