home page

सायन के अनिक बेस्ट डिपो में खड़ी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 | 

मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। सायन के प्रतीक्षानगर स्थित अनिक बेस्ट बस डिपो में सोमवार को खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिक बेस्ट डिपो में आज बसों की पार्किंग की गई थी। दोपहर में इन बसों में से एक में अचानक आग लग गई। इसकी भनक लगते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बस के आस पास खड़ी अन्य बसों को हटा दिया। इसके बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया। जिस बस में आग लगी थी, उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की ओर से घटना की जांच की जा रही है। आग से बस को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव