home page

बीड़ में सड़क हादसे में तहसीलदार की मौत

 | 

मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के बीड़ जिले के केज तहसील के तहसीलदार राकेश गिड्डे की गुरुवार को सुबह लातूर-अंबाजोगाई हाइवे पर रेनापुर जंक्शन के पास हुए एक भयानक कार हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद रेनापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने राकेश गिड्डे का शव बरामद कर शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि केज तहसील के तहसीलदार राकेश गिड्डे प्रशासकीय काम से अपनी कार चलाते हुए लातूर-अंबाजोगाई हाइवे पर से जा रहे थे। उनकी कार तेज थी और अचानक कंट्रोल खो दिया, जिससे उनकी गाड़ी पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेनापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त कार से गिड्डे के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रेनापुर के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है। हादसे की वजह साफ नहीं है, जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव