शव परीक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा: फडणवीस
मुंबई, 08 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानपरिषद में बताया कि राज्य में शव परीक्षण (ऑटोप्सी) प्रक्रिया को और सरल, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई में जल्द ही बिना चीर-फाड़ पोस्टमार्टम (नॉन-इनवेसिव पोस्टमार्टम) शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री फडणवीस विधानपरिषद में शव परीक्षण प्रक्रिया संबंधित प्रश्रों का जवाब दे रहे थेे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शव परीक्षण रिपोर्ट समय पर मिलें, यह पक्का करने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। अभी राज्य में 533 शव परीक्षण सेंटर में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि नॉन-इनवेसिव पोस्टमॉर्टम तकनीक से शरीर को चीर फाड़ किए बिना जांच हो सकेगी। इस तकनीक से समय बचेगा और इंसानी गलतियां कम होंगी। मुंबई के जे. जे. हॉस्पिटल और के-ई. एम. हॉस्पिटल में इस तकनीक को शुरू करने के लिए जरूरी मशीनरी की खरीद और टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

