home page

चेंबूर में गर्भवती गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला आरोपित प्रेमी गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 30 अगस्त (हि.स.)। चेंबूर के आरसीएफ थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की हत्या मामले में पुलिस महिला के प्रेमी आशीष मगर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर महिला को कोल्डड्रिंक में जहर देने का आरोप है। इस मामले की गहन छानबीन आरसीएफ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि पीडि़ता करीब ढाई महीने की गर्भवती थी और अपने बॉयफ्रेंड आशीष मगर के साथ चार दिन पहले घुमने गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपित महिला के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते दोनों में तीखी बहस हुई। कुछ देर बाद विवाद शांत होने पर आशीष ने सामान्य व्यवहार करते हुए महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसी कोल्ड ड्रिंक में आरोपित ने जहरीला पदार्थ मिला दिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ समय बाद महिला को तेज दर्द और उल्टियां होने लगीं।

शुरुआत में परिवार को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ। लेकिन तबीयत लगातार बिगडऩे लगी और चक्कर आने के बाद महिला गिर पड़ी। परिवार ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया और बाद में शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की कल मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव