महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे पर कार्रवाई शुरु : सुनेत्रा पवार
मुंबई, 21 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से रुपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा आज उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया है, इस पर कार्रवाई जारी है।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ने शनिवार को ट्विट कर कहा कि रुपाली चाकण का नाम नासिक में दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक चव्हाण से जोड़ा जा रहा है। इसी वजह से शुक्रवार को देर रात रुपाली चाकणकर ने उन्हें अपना इस्तीफा सौप दिया था। नासिक दुष्कर्म मामले की सही और निष्पक्ष जांच के लिए रुपाली चाकणकर ने अपना इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे को उन्होंने मुख्यमंत्री के पास भेज दिया और मुख्यमंत्री इस अंतिम निर्णय लेंगे।
उल्लेखनीय है कि नासिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपित अशोक खरात को मदद करने और खरात की ट्रस्ट में रुपाली चाकणकर संचालिका पद पर विराजमान थीं। इसी वजह से विपक्ष ने इस मुद्दे को धारदार तरीके से उठाया था। इस कारण से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार शाम को रुपाली चाकणकर को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का आदेश दिया था। इसके बाद रुपाली ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सौंप दिया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

