home page

अहिल्या नगर में कार कंटेनर से टकराई, दो की मौत

 | 

मुंबई, 17 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव इलाके में शुक्रवार को समृद्धि हाइवे पर पार्क किए गए एक कंटेनर से तेज रफ्तार कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हाे गया। उसका नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। इस घटना की जांच हाइवे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतक की पहचान जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी अनुराधा शेलके के रुप में की गई है। आज सुबह जीतेंद्र शेलके अपनी पत्नी अनुराधा और बेटे के साथ संभाजी नगर से अहिल्यानगर जिले के शिर्डी की ओर आ रहे थे। अचानक समृद्धि हाइवे पर कोपरगांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार हाइवे पर पहले से ही पार्क किए गए कंटेनर से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही जीतेंद्र और उनकी पत्नी अनुराधा की मौत हो गई, जबकि घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव