home page

जलगांव में दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

 | 

मुंबई, 17 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर तहसील में गडेगांव के पास घाट इलाके में बीती रात दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। इस घटना की छानबीन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों को जलगांव के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जामनेर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जलगांव के रहने वाले छह लोग एक कार से बीती रात गडेगांव के घाट इलाके से गुजर रहे थे। अचानक उनकी कार घाट इलाके में सडक़ पर पार्क किए गए एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार में सफर कर रहे इजराइल शेख इरफान (21) और पंकज हरीश बेंडवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में प्रदीप उर्फ छोटू ओमप्रकाश परदेशी, गिरीश योगेश चव्हाण (21), गौरव राजू परदेशी और अनुज रामावत परदेशी (25) घायल हो गए। इन सभी को जलगांव के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव