home page

अमरावती जिले में मेलघाट आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग से 69 आदिवासी छात्र बीमार

 | 

मुंबई, 26 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट इलाके की धारणी तहसील के टिटाम्बा स्थित सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल में हुई फूड पॉइजनिंग के बाद 69 आदिवासी छात्र बीमार हो गए। इन सभी छात्रों को इलाज के लिए धारणी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की छानबीन अमरावती पुलिस कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदिवासी आश्रम स्कूल में शनिवार रात का खाना खाने के बाद इन छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। खाना खाने के कुछ घंटों बाद छात्रों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए तुरंत धारणी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती 69 छात्रों में से 50 लड़कियाँ और 19 लडक़े हैं। इनमें से चार छात्रों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव