संभाजीनगर में हरसुल झील में डुबने से 4 युवकों की मौत
मुंबई, 05 अप्रैल (हि.स.)। छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित हरसुल झील में रविवार को डूबने से चार युवकों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों युवकों का शव हरसुल झील से बाहर निकाल दिया और पुलिस ने चारों शव बरामद कर वैली अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की छानबीन हरसुल पुलिस की टीम की कर रही है।
इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज गरमी की वजह से चार युवक हरसुल झील में स्नान करने गए थे। लेकिन पानी का अंदाज न होने की वजह से यह चारों युवक झील में डूब गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शव झील से बाहर निकाल दिया। इसके बाद हरसुल पुलिस स्टेशन की टीम ने चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए वैली अस्पताल में भेज दिया है। इस चारों युवकों में से दो युवकों के शवों की पहचान अफान खान और आदिल शेख के रुप में की गई है। बाकी दो की पहचान करने का काम चल रहा है। इस मामले की आगे की जांच हरसुल पुलिस कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

