home page

साकीनाका में चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, 22 किलो चांदी और मोबाइल बरामद

 | 

मुंबई, 12 अगस्त (हि.स.)। साकीनाका पुलिस ने असल्फा इलाके में एक कार्यालय में चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 22 किलो चांदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 44.30 लाख रुपये है। इस मामले की छानबीन साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 25 जुलाई की रात एस.पी. एंटरप्राइजेज के कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने चोरी की थी। दुकान के मालिक मोहम्मद हुसैन अब्दुल करीम खान की शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने दराज में रखे दो लाख रुपये नकद, 22 किलो चांदी और दो मोबाइल फोन चोरी किए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 46.40 लाख रुपये आंकी गई थी। शिकायत के आधार पर साकीनाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रमजान मकसूद साह, जीशान अब्दुल सबुध खान, अख्तर हुसैन गुलाम मुर्तजा खान और इरफान नूरुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव