home page

महाराष्ट्र के सभी अनुदानित आश्रम स्कूलों के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट जरुरी: मुख्यमंत्री

 | 

मुंबई, 11 अगस्त(हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य भर के सभी आर्थिक मदद पाने वाले आश्रम स्कूलों के लिए थर्ड-पार्टी सेफ्टी ऑडिट करने का आदेश दिया है। साथ ही गढ़चिरौली जिले के जपतलाई गांव में निवासी आश्रम स्कूल का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने का भी आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज गढ़चिरौली जिले के जपतलाई गांव में निवासी आश्रम स्कूल में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी स्कूली लड़कियों की दुखद मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जपतलाई गांव के आश्रम स्कूल में लगभग 79 छात्राओं को बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण सीधे फर्श पर सोना पड़ा था। इस घटना में प्रशासकीय लापरवाही सामने आई है। इसलिए स्टूडेंट सेफ्टी के मामले में ज़ीरो टॉलरेंस रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी क्रिमिनल लापरवाही पूरी तरह से माफ करने लायक नहीं है। इस दुखद घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल का ऑपरेटिंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने और फर्जी कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करने वाले इंस्पेक्शन अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि गढ़चिरौली जिले के जपतलाई गांव में आश्रम स्कूल में एक जहरीले सांपा में छह बच्चों को कांट लिया था । इस घटना में दीपिका लकड़ा (क्लास 6), सुष्मिता मंडल (क्लास 8), और अनु कोरेटी (क्लास 2) की इलाज के दोरान मौत हो गई थी। जबकि तीन छात्राओं का इलाज अब भी जारी है। इनमें से एक छात्रा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव