home page

(अपडेट)महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल

 | 
(अपडेट)महाराष्ट्र में जन्माष्टमी मनाते हुए 3 लोगों की मौत, 32 घायल


मुंबई, 05 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर दही हांडी उत्सव मना रहे 3 गोविंदा की मौत हो गई और ३२ गोविंदा घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी गोविंदा को खुद को संभालते हुए दही हंडी का उत्सव मनाने की अपील की है।

मुंबई के मालवणी इलाके के चीकूवाड़ी में दही हांडी उत्सव मना रहे सात साल के बच्चे रुद्र कदम की मौत हो गई। मालवणी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चीकूवाड़ी के एकता मित्र मंडल के बच्चे खुद से दही हांडी मना रहे थे। हांडी को लटकाने वाली रस्सी एक पेड़ और ग्राउंड-फ्लोर पर बने ढांचे के ईंट के खंभे के बीच बांधी गई थी। शनिवार दोपहर में दही हांडी की रस्सी से बांधा गया ढांचे का ईंट का खंभा गिर अचानक गिर गया। इससे सात साल का बच्चा रुद्र कदम घायल हो गया। उसे तत्काल मालवणी हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह पुणे जिले के पिंपरी में दही उत्सव मनाते हुए कमानी गिरने से ४५ वर्षीय सलमान की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन की जा रही है। पिंपरी-चिंचवड़ में स्थित सांगवी में दही हांडी उत्सव के दौरान डीजे अचानक के महिला के ऊपर गिर गया। इस घटना में घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पिंपरी में तनाव फैल गया है।

मुंबई में गणेशोत्सव पूरे हर्ष उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में दही हांडी उत्सव मनाते हुए ३२ गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से २८ लोगों का इलाज कर वापस उनके घर भेज दिया गया है, चार गोविंदा का इलाज अभी भी जारी है। मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि घायल गोविंदाओं के $मुफ्त इलाज की व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव