home page

महाराष्ट्र के 15 सर्वदलीय विधायक 15 से 22 फरवरी तक लंदन दौरे पर

 | 

मुंबई, 05 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के 15 सर्वदलीय विधायक 15 से 22 फरवरी तक लंदन के स्टडी टूर पर जाएंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र विधानभवन सूत्रों ने गुरुवार को दी।

विधान भवन के अनुसार महाराष्ट्र के 15 सर्वदलीय विधायक विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के नेतृत्व में 15 से 22 फरवरी तक लंदन का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद लंदन में अर्बन मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिनिस्ट्रेटिव कामकाज की स्टडी करना है। वे नागरिकों को दी जाने वाली अलग-अलग सुविधाओं की भी स्टडी करेंगे। इसमें अर्बन मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विसेज़ के कामकाज का रिव्यू किया जाएगा।

इस दौरे में अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के अलावा बाबासाहब देशमुख, परिणय फुके, विक्रम पाचपुते, नमिता मुंदड़ा, निरंजन डावखरे, स्नेहा दुबे, विक्रांत पाटिल, अमित गोरखे, विक्रम काले, विश्वजीत कदम, वरुण सरदेसाई, मनीषा कायंडे, सुमित वानखेड़े और योगेश टिलेकर शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव