home page

ठाणे के डोमिनो पिज्जा स्टोर पर से 140 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर स्थित वंडर मॉल इलाके में डोमिनो पिज्जा स्टोर में राशन डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोलर की टीम ने छापा मारकर अवैध तरीके से रखे गए 140 सिलेंडर जब्त किया है। यहां बरामद गैस सिलेंडर की कीमत 4.59 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उनके कार्यालय को ठाणे के डोमिनो पिज्जा स्टोर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रखे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी । इसी जानकारी के आधार पर उनकी टीम ने डोमिना पिज्जा स्टोर पर छापा मारा और स्टोर के बेसमेंट में अवैध तरीके रखे गए कुल 140 सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से 55 सिलेंडर भरे हुए थे और 85 सिलेंडर खाली थे। जब्त किए गए सिलेंडरों की कुल कीमत 4 लाख 59 हजार 400 रुपये है और पूरा माल सील कर दिया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चितलसर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है। खाद्यान्न विभाग की ओर से कमर्शियल जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर के गलत इस्तेमाल और गैर-कानूनी स्टोरेज को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव