home page

बोरीवली में 1.38 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 29 सितंबर (हि.स.)। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने मंगलवार को बोरीवली पूर्व में खोडियार नगर के पास एक युवक को 1.38 करोड़ रुपये कीमत की 691 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांदिवली यूनिट की टीम मंगलवार दोपहर खोडियार नगर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद बैग से 691 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और उसे ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए बैग को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह खेप मुंबई और उपनगरों में बिक्री के लिए लाई गई थी। इस संबंध में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त हेरोइन की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस हेरोइन के स्रोत, खेप मंगाने वाले लोगों और इसके संभावित आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने पर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव