home page

महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल समय

 | 

मुंबई, 27 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र में रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल तक का समय दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान महाराष्ट्र में रहने वाले हिंदी भाषियों को बोल चाल के लिए आवश्यक व्यावहारिक मराठी सिखाने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने के लिए गुरुवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के रिक्शा और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन के लोगों ने मराठी सीखने के लिए एक साल तक की अवधि देने की मांग की थी। इस मांग के बाद राज्य सरकार एक साल तक रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को एक साल तक मराठी सीखाने का के लिए मुहिम शुरु करेगी। महाराष्ट्र सरकार किसी की रोजी रोटी प्रभावित हो, ऐसा काम कभी नहीं करेगी।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को एक साल तक मराठी सीखने के लिए समय दिया है, इसका स्वागत है। इस दौरान रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए मराठी क्लास चलाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव