home page

गणेशोत्सव को लेकर गणेश मंडलों की मंगलवार को बैठक

 | 

मुंबई, 10 अगस्त (हि.स.)। इस साल गणेशोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारिया चल रही हैं। इस त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे संपन्न कराने के लिए मंगलवार को गणेशमंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक राज्य सरकार ने आयोजित की है।

इस वर्ष गणेशोत्सव सोमवार, 14 सितंबर से शुक्रवार 25 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा। मुंबई में सार्वजनिक गणेशोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। गिरगांव चौपाटी पर बड़ी संख्या में विभिन्न मंडलों की गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इन सभी उपायों में बेहतर समन्वय और तालमेल आवश्यक है। गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और प्रशासन व गणेशोत्सव मंडलों के बीच समन्वय स्थापित हो, इस दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि गणपति बप्पा का गणेशोत्सव इस वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणेशोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिए मुंबई के गणेशोत्सव मंडलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे नाना चौक स्थित मुंबई मनपा के डी विभाग के सभागृह में आयोजित की जाएगी। गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियों का उचित नियोजन व समन्वय, गणेशोत्सव मंडलों को आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह बैठक अहम होगी। सभी गणेश मंडलों व समन्वय समिति के अधिकारी, दक्षिण मुंबई के नगरसेवक, पुलिस, मनपा, यातायात पुलिस, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, अग्निशमन दल के अधिकारी, बेस्ट, ग्राहक सेवा केंद्र आदि विभागों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार