home page

जयंत पाटिल की विनोद तावड़े से मुलाकात, गरमाई राजनीति

 | 

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। तोडफोड़ की आशंकाओं के बीच तर्क-वितर्क लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि शरद पवार गुट महायुति और एनडीए गठबंधन में शामिल होगा। इस पर पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने इन सभी चर्चाओं पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है और इस पर कोई जवाब देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने तावड़े से मेरी 21 बार बैठकें हो चुकी है।

जयंत पाटिल और विनोद तावड़े की मुलाकात को लेकर सुप्रिया ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि मीटिंग हुई या नहीं। हालांकि विनोद तावड़े और मैं अक्सर मिलते रहते हैं। हम एक कमेटी में साथ काम करते हैं। पिछले महीने तावड़े से मेरी 21 बार मुलाकत हुई है। उन बैठकों में कई भाजपा नेता, साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहे हैं। उन्होंने इशारा किया कि इन मुलाकातों को राजनीतिक गठबंधन का रंग देना उचित नहीं है। क्या एनसीपी सत्ता में होगी. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा रोल आम लोगों की सेवा करना है। पिछले 12 वर्षों से हमारे बारे में कई तरह की बातें होती रही हैं। अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो हम लोगों के लिए लड़ेंगे और सत्ता में आने की कोशिश करेंगे। भगवान ही जाने आगे क्या होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार