home page

बढ़ी महापौर शिक्षक पुरस्कार की राशि, अब मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

 | 

मुंबई, 24 अक्टूबर (हि.स.)। बीएमसी प्रशासन ने महापौर आदर्श शिक्षक पुरस्कार की राशि 11 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। अगले साल से यह राशि बतौर इनाम शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को दी जाएगी। यह घोषणा शनिवार को मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने की।

‘आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार 2025-26’ वितरण समारोह शनिवार को भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान व चिड़ियाघर के पेंगुइन सभागार में आयोजित किया गया था। उस समय महापौर तावड़े बोल रही थीं। हर साल 50 शिक्षकों को आदर्श पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

50 शिक्षक सम्मानित

साल 2025-26 के महापौर पुरस्कार के लिए टीचरों को चुनने के लिए मनपा प्राइमरी विशेष शिक्षक और सेकेंडरी स्कूलों, निजी अनुदानित स्कूलों और गैर-अनुदानित स्कूलों के टीचरों के इंटरव्यू लिए गए। इनमें से 50 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार