कल्याण में जेल के गेट के पास पटाखे फोड़ने वाला आरोपित गिरफ्तार
मुंबई, 19 मार्च (हि.स.)। ठाणे जिले के कल्याण में आधारवाड़ी जेल के सामने फटाखा फोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
आधारवाड़ी जेल के अधिकारी अभिजीत सुदाम कोली ने गुरुवार को बताया कि आरोपित रोहित गणेश जगदाले और उसकी दो अन्य साथियों ने आधारवाड़ी जेल के सामने फटाखा फोड़ा था। इसका विरोध उस जेल के सुरक्षाकर्मी अमोल देसाले ने किया था, लेकिन आरोपितों ने अमोल देसाले के साथ मारपीट और बदतमीजी की थी। इस मामले की शिकायत गुरुवार को इन तीनों के खिलाफ खडक़पाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 270 और 326 के तहत साथ ही महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करवाई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर आज खडक़पाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

