home page

चाकणकर, तटकरे को बनाओ सह-आरोपीः एनसीपी (एसपी) की मांग

 | 

मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। पाखंडी बाबा अशोक खरात मामले ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी है। अब इस मामले में कुछ और बड़े नाम घसीटे जा रहे हैं। एनसीपी (एसपी) ने मांग की है कि इस मामले में रूपाली चाकणकर और सुनील तटकरे को सह-आरोपी बनाया जाना चाहिए।

रूपाली चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और एनसीपी (एपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। लेकिन एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता विकास लवांडे ने मांग की है कि केवल इस्तीफा देने से मामला खत्म नहीं होगा, बल्कि उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। चाकणकर को सह-आरोपी बनाया जाना चाहिए।

लवांडे ने कहा कि एनसीपी (एपी) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। चाकणकर और सुनील तटकरे लगातार खरात के संपर्क में थे और उनसे मिलते रहते थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस मामले को संज्ञान में लें। चाकणकर और तटकरे के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लंवांडे के अनुसार विधायक माणिकराव कोकाटे ने सिन्नर तहसील से खरात का विरोध किया था। खरात के साथ कोकाटे की कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आई है। यह आरोप लगाया गया है कि खरात ने सुनील तटकरे को मनाने की कोशिश की ताकि कोकाटे को मंत्री पद न मिले. तटकरे इस बारे में सफाई दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार