home page

सायन अस्पताल में लगी भीषण आग

 | 

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। मुंबई के सायन अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इससे मरीजों में हड़कंप में मच गई। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार सायन अस्पताल की पांच मंजिला बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ओपीडी में आग लगी। आग बीपीएमएस लेक्चर रूम में बिजली की वायरिंग, बिजली के इंस्टॉलेशन, स्प्लिट एसी यूनिट, लकड़ी के फर्नीचर, ऑफिस के रिकॉर्ड, फॉल्स सीलिंग आदि तक सीमित थी।

सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहां बहुत ज्यादा धुआं भर गया था। सुरक्षा कारणों से ओपीडी के मरीज़ो और स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार