home page

विधान परिषद की सभी पांच सीटें जीतेगी महायुति- सीएम फडणवीस

 | 

मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि विधान परिषद की सभी पांचों सीटों पर महायुति के प्रत्याशी विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। बहुत काबिल उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। हम तीनों सीटें जीतेंगे। बाकी दो सीटों पर हमारे सहयोगी दल लड़ेंगे और वे भी जीतेंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पार्टी से जिसे भी टिकट मिला है, वह लड़े. जिसे नहीं मिला है, वह चुनाव से हट जाए. हम निश्चित रूप से उनसे बातचीत करेंगे. डॉ. स्मिता जाधव को पुणे स्नातक सीट के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं। मुझे यकीन है कि वह चुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कौस्तुभ गावड़े शिक्षा क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। खासकर अलग-अलग संगठनों के जरिए उनका काम अच्छा है. वे पुणे शिक्षक सीट से उम्मीदवार हैं। सुधाकर कोहली नागपुर स्नातक चुनाव क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया है कि भाजपा के तीनों उम्मीदवार चुने जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार