home page

दिवाली से पहले केंद्र से महाराष्ट्र को मिले 7,022 करोड़

 | 

मुंबई, 01 नवंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले राज्यों को टैक्स रेवेन्यू की एडवांस किस्त बांटी है। इसमें से महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार से समय पर मिली इस आर्थिक मदद से महाराष्ट्र में विकास कार्यो को बड़ी गति मिलेगी। इस फंड से राज्य के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने त्योहारों के मौसम में राज्यों को वित्तीय मदद देने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है। केंद्र सरकार टैक्स रेवेन्यू का एक हिस्सा राज्यों को देती है। राज्यों को मिले इस फंड से, अलग-अलग विकास के कामों, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और पब्लिक वेलफेयर स्कीम के लिए वित्तीय प्रावधान करना मुमकिन होगा। दिवाली से पहले मिले इस फंड से महाराष्ट्र सरकार को डेवलपमेंट के कामों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

किस राज्य को कितना फंड?

• उत्तर प्रदेश: 19,208 करोड़ रुपये

• बिहार: 10,845 करोड़ रुपये

• मध्य प्रदेश: 8,010 करोड़ रुपये

• पश्चिम बंगाल: 7,866 करोड़ रुपये

• महाराष्ट्र: 7,022 करोड़ रुपये

• राजस्थान: 6,460 करोड़ रुपये

• ओडिशा: 4,819 करोड़ रुपये

• आंध्र प्रदेश: 4,597 करोड़ रुपये

• कर्नाटक: 4,504 करोड़ रुपये

• तमिलनाडु: 4,466 करोड़ रुपये

• गुजरात: 4,094 करोड़ रुपये

• झारखंड: 3,660 करोड़ रुपये

• छत्तीसगढ़: 3,602 करोड़ रुपये

• असम: 3,552 करोड़ रुपये

• केरल: 2,597 करोड़ रुपये

• तेलंगाना: 2,370 करोड़ रुपये

• पंजाब: Rs 2,176 करोड़

• उत्तराखंड: Rs 1,244 करोड़ रुपये

• अरुणाचल प्रदेश: Rs 1,476 करोड़ रुपये

• हरियाणा: Rs 1,484 करोड़ रुपये

• हिमाचल प्रदेश: Rs 996 करोड़ रुपये

• त्रिपुरा: Rs 699 करोड़ रुपये

• मेघालय: Rs 688 करोड़ रुपये

• मणिपुर: Rs 682 करोड़ रुपये

• मिजोरम: Rs 615 करोड़ रुपये

• नागालैंड: Rs 524 करोड़ रुपये

• गोवा: Rs 398 करोड़ रुपये

• सिक्किम: Rs 365 करोड़ रुपये

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार