home page

महाराष्ट्र सरकार हुई डिजिटल, दो सोशल अकाउंट लॉन्च

 | 

मुंबई, 04 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार अब डिजिटल हो गी है। सरकार का डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ इनफार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स (डीजीपीआर) ने अब ‘ व्हाट्स एप चैनल और पब्लिक’ ऐप पर अधिकृत अकाउंट लॉन्च किए हैं। अब लोग इन माध्यमों से सरकारी फैसलों व योजनाओं के लाइव अपडेट पा सकेंगे।

डीजीपीआर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए लोगों तक सही और आधिकारिक जानकारी पहुंचाता है। अब नए में शुरू किए गए दोनों प्लेटफॉर्म जनता तक तेज़ी से सही, अधिकृत और ऑब्जेक्टिव जानकारी बड़े पैमाने पर पहुंचाने में मदद करेंगे। डीजीपीआर को सरकार और जनता को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी और महाराष्ट्र सरकार के पब्लिसिटी काम को पूरी तरह से कोऑर्डिनेट करने वाले सिस्टम के तौर पर जाना जाता है।

डीजीपीआर की अलग-अलग पब्लिक इंटरेस्ट वाली योजनाएं जनता तक पहुंचाने और उनका फीडबैक लेने में काफी मदद मिलेगी। इस काम को करते हुए डिजिटल क्रांति के अगले कदम के तौर पर, महानिदेशालय ने ‘पब्लिक ऐप’ और ‘व्हाट्सएप चैनल’ पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जो हाइपरलोकल कंटेंट देते हैं. व्हॉट्सॲप चॅनल के लिए https://whatsapp.com/channel/0029VbBTiPx5Ui2ZR3iQwV3I और पब्लिक एप के लिए https://public.app/user/profile/aaSpb26TIpVKSSUlGc7wkCxA1to1 लिक से आम लोग जुड़ सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार