home page

महाराष्ट्र बोर्डः दसवीं-बारहवीं की परीक्षा का टाइम टेबल घोषित

 | 

मुंबई, 07 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का अंतिम समय सारिणी घोषित कर दी है।

ये परीक्षाएं राज्य के सभी नौ विभागीय मंडलों में होंगी। मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोकण विभाग में बारहवीं की लिखित परीक्षा सोमवार 8 फरवरी से गुरुवार 18 मार्च 2027 तक चलेगी। दसवीं की लिखित परीक्षा सोमवार 15 फरवरी से सोमवार 15 मार्च 2027 तक होगी।

लिखित परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल, ग्रेड, मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं होंगी। बारहवीं के लिए ये बुधवार 20 जनवरी से शनिवार 6 फरवरी 2027 तक चलेंगी। दसवीं के लिए ये गुरुवार 28 जनवरी से शनिवार 13 फरवरी 2027 तक होंगी। बोर्ड ने तारीख के हिसाब से पूरा टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट का टाइम टेबल सिर्फ जानकारी के लिए है। परीक्षा से पहले स्कूल और जूनियर कॉलेज की तरफ से छपा हुआ टाइम टेबल दिया जाएगा और वही अंतिम माना जाएगा। विद्यार्थी उसी पर लिखी तारीखें पक्की करके परीक्षा देने जाएं। किसी दूसरी वेबसाइट या दूसरे साधन से छपवाए गए टाइम टेबल को सही न मानें। व्हाट्सएप जैसे माध्यम से वायरल हुई समय सारिणी पर भी भरोसा न करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार