पाखंडी बाबा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं, कृषि मंत्री भरणे का यूटर्न
मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। नाशिक के पाखंडी बाबा अशोक खरात मामले में राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने यूटर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि पाखंडी बाबा के मामले में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। इससे पहले उन्होंने पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर का ज़ोरदार सर्मथन किया था।
मंत्री भरणे ने शनिवार को पुणे में मीडिया से बात करते हुए कि जब मैंने पहली बार प्रतिक्रिया दी थी, तो मुझे खरात मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। बाद में मुझे पता चला कि वह एक भोंदू बाबा हैं। ऐसे लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि हम धोखाधड़ी के खिलाफ़ हैं और इसका कभी समर्थन नहीं करते।
इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, और भरणे ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

