मुंबई भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों लिस्ट जारी
मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा ने मुंबई महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और मुंबई महिला मोर्चा अध्यक्ष योजना ठोकले ने गुरुवार को सूची जारी की।
मुंबई भाजपा के पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची कुछ दिनों पहले जारी की गई थी। अब महिला मोर्चा की लिस्ट जारी की गई है। योजना ठोकले को फरवरी महीने में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब पदाधिकारियों की नई सूची में कमला पुरोहित, ज्योति दुराफे, स्वर्णिका बाली, अनघा जंगे, स्वर्णलक्ष्मी बाला तेवर, उंबरसाडे और रंजना राणे दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रंजू झा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंकिता सावे चौधरी, दक्षा पटेल, सारिका पवार, राजवी नाईक को सूची में शामिल किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

