विक्रमगढ़ में ठाणे जिला विधि सेवा प्राधिकरण नें शुरू की जागरूकता मुहिम
मुंबई, 08 सितंबर ( हि. स.)I माननीय मुख्य जिला एवं सत्र न्यायधीश आर. डी. सावंत के मार्गदर्शन में, ‘ नालासा मेगा ड्राइव’ का उद्घाटन 25 अगस्त 2026 को कवले गांव, तहसील . विक्रमगढ़ में माननीय रविंद्र एस. पजंकर,जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।
ठाणे जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव नें आज बताया कि राष्ट्रीय विधि ने प्राधिकरण विधि सेवा प्राधिकरण , नई दिल्ली द्वारा लागू की गई योजनाओं को समाज में फैलाने और प्रचारित करने और इसे गांव-गांव शहर तक ले जाने के लिए एक प्रोग्राम तैयार किया है। योजनाओं को लागू करने के लिए, जिला विधि सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया गया है कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े गांवों को चुनें और वहां दो महीने के अंदर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें ताकि लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा सके। इसके अनुसार, विक्रमगढ़ तहसील में कवले गांव को चुना गया और 25/08/2026 को मेगा ड्राइव शुरू की गई I
इसके बाद विगत 02 सितंबर 2026 को, स्कीमों के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से कवले गांव में सरकारी आश्रमशाला की मदद से गांव में सुबह की सैर का आयोजन किया गया। “जिससे निम्न जाति के लोग अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित न रहें और वे सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ उठा सकें, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा दो महीनों के लिए कवले गांव में योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, कवले गांव के लोगों को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण सचिव रविन्द्र एस पजंकर ने कहा कि - इसके लिए, कवले गांव के लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए”, I सुबह की सैर के दौरान अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक पालघर विनायक नारले, विक्रमगढ़ तहसील के तहसीलदार मयूर चव्हाण, सपोनी विक्रमगढ़ अजीत गोले, श्याम तुकाराम पकलवाड़ पंचायत समिति विक्रमगढ़, विस्तार अधिकारी पं.एस. विक्रमगढ़ अप्पाराव दधाले, वाडा वकील संघ के सचिव एडवोकेट अविनाश साल्वे, समूह ग्राम पंचायत उतावली की सरपंच श्रीमती पूनम गणेश म्हसकर, वाडा वकील संघ के सदस्य, तहसील कानूनी सेवा समिति, वाडा के पैनल वकील, एडवोकेट वी द पीपल सोशल संगठन के प्रशांत अभंग, शासकीय आश्रम शाला, कवले गाँव के सभी शिक्षक , गाँव वाले वगैरह मौजूद थे।
.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

