home page

मंगलवार से दो नई मेट्रो लाइनों का शुभारंभ

 | 

मुंबई, 06 अप्रैल (हि.स.)। : मीरा-भायंदर और पूर्वी उपनगरों के लोगों का मेट्रो से सफर करने का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। दहिसर से मीरा-भायंदर मेट्रो 9 लाइन के दहिसर से काशीगांव फेज़ 1 और अंधेरी वेस्ट से मानखुर्द मेट्रो 2बी लाइन के डायमंड गार्डन से मंडाले का उद्घाटन मंगलवार को होगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में इन दोनों रूट का शुभारंभ किया जाएगा। पहली ट्रेन बुधवार सुबह 5.50 बजे काशीगांव मेट्रो स्टेशन से और डायमंड गार्डन और मांडले स्टेशनों से भी सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। दहिसर से काशीगांव लाइन शुरु होने पर यात्री बुधवार से काशीगांव से सीधे गुंडावली, अंधेरी जा सकेंगे। काशीगांव से यात्री दहिसर मेट्रो स्टेशन आकर मेट्रो 2ए से अंधेरी वेस्ट पहुंच सकेंगे। पूर्वी उपनगरों को पहली मेट्रो मिलेगी और मेट्रो की वजह से मानखुर्द से चेंबूर तक का सफ़र आसान होगा।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के 14 मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट की चार लाइनें अभी सेवा दे रही हैं। इन्हें यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रही है। अब मुंबई को दो और लाइनें मिलेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार