मानखुर्द व बोर्ला में नपेंगी द चिल्ड्रन्स एंड सोसाइटी की जमीन
मुंबई, 18 जून (हि.स.)। महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने द चिल्ड्रन्स एड सोसाइटी की जमीनों पर हुए अतिक्रमण की समीक्षा की है। उन्होंने मानखुर्द और बोर्ला में जमीनों की सीमाएं तय करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय में मानखुर्द और बोर्ला में चिल्ड्रन्स एंड सोसाइटी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली जमीनों पर कब्जे की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में महिला व बाल विकास विभाग के सचिव अनूप कुमार यादव और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री अदिति ने कहा कि मानखुर्द में संगठन की जमीन पर बहुत ज़्यादा कब्ज़ा है। कुछ जमीन अधिग्रहण के ज़रिए अलग-अलग संगठनों को ट्रांसफर की गई हैं। लेकिन संबंधित नक्शे और रिकॉर्ड की कमी के कारण सही सीमाएं तय करने में मुश्किलें आ रही हैं। इस वजह से बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन और गैर-कानूनी धंधे बढ़ रहे हैं। इससे अनाथालय में बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।
बोर्ला में संस्था की जगह पर बड़े पैमाने पर बिना इजाजत झोपड़ियां बनने से प्रॉपर्टी की सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया है। 2016-17 में कब्जे हटा दिए गए थे, लेकिन कोविड महामारी के बाद फिर से बड़े पैमाने पर कब्जे हो गए हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में पाया गया है कि 50 से 60 नए स्ट्रक्चर बनाए गए हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा की समस्या पैदा हो रही है। मानखुर्द और बोर्ला में संस्था की जमीनों की सही बाउंड्री तुरंत लैंड सर्वे डिपार्टमेंट की ओर से मापी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

