home page

कल्याण में कचरा गाड़ी से कुचलकर 2 साल के बच्चे की मौत

 | 

मुंबई, 16 मई (हि.स.)। मुंबई से सटे कल्याण के वासर गांव में शनिवार को सुबह गाड़ी से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दिया है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह वासर गांव में दो साल का शिवम राठौड़ अपने घर के सामने खेल रहा था। अचानक कचरा गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में घायल शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिल लाईन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शिवम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में पुलिस कचरा गाड़ी के चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि इस घटना के बाद गांव वालों ने कचरा गाड़ी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव