home page

पश्चिम रेलवे के चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक

 | 

मुंबई, 20 नवंबर(हि.स.)। पश्चिम रेलवे रविवार, 22 नवंबर, 2026 को चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार, यह ब्लॉक अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर 10:35 बजे से 15:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच स्लो लाइन की सभी ट्रेनें फास्ट लाइनों पर चलेंगी। ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। चर्चगेट जाने वाली कुछ ट्रेनें बांद्रा या दादर तक ही चलेंगी। प्रभावित सेवाओं की सूची उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।

_________________

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार