home page

टीएमसी में मनीष जोशी को तरक्की, छठवें अतिरिक्त आयुक्त बनें

 | 
टीएमसी में मनीष जोशी को तरक्की, छठवें अतिरिक्त आयुक्त बनें


मुंबई ,20 अगस्त (हि. स.) । टीएमसी उपायुक्त मनीष जोशी को तरक्की देकर ठाणे महानगर पालिका का अतिरिक्त आयुक्त (1) नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के शहर विकास विभाग(अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट) ने गुरुवार को इस बारे में एक सरकारी आदेश जारी किया। इसके अनुसार, मनीष जोशी ने गुरुवार शाम को ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एडिशनल कमिश्नर (1) का पद संभाल लिया। मेयर शर्मिला पिंपोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने जोशी को बधाई दी।

जुलाई 2026 में ठाणे महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी के सेवा निवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया था। ठाणे महानगर पालिका प्रशासन ने खाली पद पर नियुक्ति के लिए उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इसके अनुसार, चयन समिति की एक मीटिंग हुई। मौजूद दस्तावेज और संबंधित अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड की जांच के बाद, अतिरिक्त आयुक्त के पद के लिए मनीष जोशी के नाम की सिफारिश की गई।

सरकार ने सिलेक्शन कमिटी की सिफारिश को मंजूरी दे दी और मनीष जोशी को प्रमोशन देकर एडिशनल कमिश्नर (1) नियुक्त किया। इस बारे में सरकारी आदेश जारी होने के बाद जोशी ने आज शाम गुरुवार को पदभार संभाला।

ठाणे महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त (1) के पद पर अब तक कई अधिकारी रह चुके हैं। मनीष जोशी इस पद पर नियुक्त होने वाले छठे अधिकारी हैं। इससे पहले, सुनील चव्हाण दो बार सेवा दे चुके हैं, जबकि राजेंद्र अहिवार, गणेश एन. देशमुख और संदीप मालवी अतिरिक्त आयुक्त (1) के पद पर काम कर चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा