home page

जरांगे पाटिल आंदोलन वापस लेः उदय सामंत

 | 

मुंबई, 30 मई (हि.स.)। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकाल आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल से उद्योग मंत्री उदय सामंत ने आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरांगे पाटिल को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. मराठा समुदाय को उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन की जरूरत है।

मंत्री सामंत ने मराठा समुदाय के जायज़ अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करने के लिए जरांगे-पाटिल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के मुद्दों को हल करने के लिए कई अच्छे फ़ैसले लिए हैं। महायुति सरकार मराठा समुदाय के चौतरफा विकास के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने जरांगे-पाटिल की सेहत को लेकर चिंता जताई और उनसे अपील की कि वे अपना आंदोलन वापस ले लें। मराठा समुदाय को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की ज़रूरत है। सामंत ने कहा कि महायुति सरकार मराठा समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी उनके साथ खड़ी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार