home page

जरांगे पाटिल ने किया मराठा समुदाय को नारायगढ़ में जुटने आह्वान

 | 

मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने फिर मराठा समुदाय के लाखों लोगों के जमावड़े का आह्वान किया है। उन्होंने नारायगढ़ में इस साल भी दशहरा रैली की घोषणा की है। वे इस रैली के जरिए सरकार के खिलाफ अपनी आगामी आक्रामक भूमिका और मराठा आरक्षण की रणनीति को सामने रखेंगे।

मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे पाटिल गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में विरोध प्रदर्शन के लिए निकले थे। सरकार और मुंबई पुलिस ने उन्हें मुंबई में आंदोलन की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन बीच रास्ते से वे पीछे हट गए थे। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों को बड़ी संख्या में जुटने की अपील की है। वह जालना में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस साल भी दशहरा रैली हर साल की तरह नारायणगढ़ में होगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को ज्ञानेश कुमार को हटाकर केंद्रीय चुनाव आयुक्त पद पर किसी और को नियुक्त करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार और ज्ञानेश कुमार के बीच कोई मिलीभगत है? लोग अब उनकी गुंडागर्दी और आतंक बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

जरांगे पाटिल ने आरोप लगाया कि यदि मराठा समुदाय आरक्षण की मांग करने लगे हैं तो उन्हें धमकाकर तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अब सब्र का बांध टूट रहा है। अघोषित तानाशाही चल रही है। अब शासकों का अत्याचारी शासन चल रहा है। सरकार उन्हें और मराठा आंदोलनकारियों को परेशान कर रही है. जब भी मुझे सरकार के सामने झुकाने की योजना बने, तो मराठा समुदाय को अपनी पूरी ताकत के साथ आना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार