home page

समय लगेगा, लेकिन हर पात्र किसान को मिलेगी कर्ज माफीः मंत्री बाबासाहेब पाटिल

 | 

मुंबई, 10 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र में किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि इसमें हो रही देरी लेकर सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने भरोसा दिलाया है कि योजना की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है, हालांकि राज्य के सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सहकारिता मंत्री पाटिल ने सोमवार को बताया कि सूबे में लगभग 56 लाख किसान कर्ज माफी प्रक्रिया में शामिल हैं। हालांकि इनकम टैक्स देने वाले किसानों की सूची शुरू से ही उपलब्ध कराने में हुए विलंब के कारण कर्ज माफी प्रक्रिया में कुछ देरी हुई। किसानों को कुछ तारीखें दी गई थी, लेकिन संबंधित सूची समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। इसका अर्थ यह नहीं है कि राज्य सरकार बहाने बना रही है। सरकार ने 8 बैंकों से कर्ज माफी के बारे में जानकारी मांगी है। शुरूआत में 580 किसानों की सूची जारी की गई थी। दो दिन बाद सरकार को आयकर विभाग से संबंधित सूची मिल गई। आय कर देने वाले किसानों को कर्ज माफी योजना से बाहर रखा गया है।

मंत्री पाटिल के अनुसार पात्र किसानों की जानकारी और दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही चल रही है। इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हर पात्र किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार