home page

दोनों एनसीपी के विलय का मुद्दा समाप्त- शशिकांत शिंदे

 | 

मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। दोनों एनसीपी के विलय के मुद्दे पर एनसीपी (एसपी) के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने स्पष्ट किया है कि यह मुद्दा अब समाप्त हो गया है। अब पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

शरद पवार की एनसीपी की पिछले तीन दिनों से मुंबई में बैठक चल रही है। गुरुवार को बैलार्ड पियर स्थित पार्टी कार्यालय में मुंबई विभाग की समीक्षा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले और शिंदे की मौजूदगी में की गई। सुप्रिया सुले और शिंदे ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विलय की बातचीत को नजरअंदाज़ करके राज्य में पार्टी को मज़बूत करने और संगठन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। बैठक में अगले साल के कार्यक्रम की योजना के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने का फ़ैसला लिया गया। पदाधिकारियों को बताया गया कि मई में जिला अध्यक्षों और फिर सूबे के सभी तहसील अध्यक्षों के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा।

शशिकांत शिंदे ने बताया कि पार्टी संगठन को सशक्त बनाने की प्रक्रिया चल रही. इसी के तहत पिछले सप्ताह जिलास्तर की बैठक हुई थी। सुप्रिया सुले की मौजूदगी में अलग-अलग सेल की बैठकें चल रही थीं। काबिल कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार